-->
Bribe: महिला पुलिसकर्मी ने निराले अंदाज में ली रिश्वत, लोग बोले- ये हैं डायरेक्ट पॉकेट पे

Bribe: महिला पुलिसकर्मी ने निराले अंदाज में ली रिश्वत, लोग बोले- ये हैं डायरेक्ट पॉकेट पे

रिश्वत लेना और देना दोनों ही क्राइम हैं, लेकिन रिश्वत घटनाएं सामने आने पर उन पर कार्रवाई भी की जाती है, लेकिन फिर भी यह जारी है। हाल ही में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस की एक महिला सिपाही के रिश्वत मांगने का अलग ही अंदाज सामने आया है। इस वीडियो में महिला सिपाही के रिश्वत लेने के अंदाज पर सोशल मीडिया यूजर जमकर मजे ले रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान सड़क पर स्कूटी सवार महिलाiओं को चालान काटने के लिए उन्हें रास्ते पर रोक लेती है। इसी दौरान महिला पुलिसकर्मी स्कूटी पर बैठी एक महिला को कुछ कहती है, जिसके बाद स्कूटी पर पीछे बैठी महिला नीचे उतर कर पुलिसकर्मी के पास आती है और उसकी बैक पॉकेट में नोट डाल देती है। इसके बाद सिपाही महिलाओं को एक इशारा देता है कि अब वो जा सकती हैं।




इस वीडियो को ट्विटर पर "जाने भी दो यारो"  नाम के एक पेज पर 18 दिसंबर को पोस्ट किया गया है। यूजर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, नो गूगल पे, नो फोन पे, डायरेक्ट पॉकेट पे। 32 सेकेंड के इस वीडियो को 27 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। हालाँकि बताया जा रहा है कि यह वीडियो पुणे के साई चौक की बताई जा रही है। एक मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक, डीसीपी ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए महिला सिपाही को निलंबित कर दिया है।



0 Response to "Bribe: महिला पुलिसकर्मी ने निराले अंदाज में ली रिश्वत, लोग बोले- ये हैं डायरेक्ट पॉकेट पे"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article