-->
29वें दिन भी दिल्ली की सीमाओं पर हैं किसान, समर्थन में राहुल गांधी आज करेंगे रैली, दिल्ली पुलिस ने कहा रैली की अनुमति नहीं

29वें दिन भी दिल्ली की सीमाओं पर हैं किसान, समर्थन में राहुल गांधी आज करेंगे रैली, दिल्ली पुलिस ने कहा रैली की अनुमति नहीं

नए कृषि कानूनों को लेकर आज किसानों के समर्थन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी विजय चौक से लेकर राष्ट्रपति भवन तक रैली निकालेगें। इस दौरान राहुल के नेतृत्व में अन्य कांग्रेसी सांसद भी इसमें भाग लेंगे। वहीं बाद में राहुल और अन्य वरिष्ठ नेता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे और उनके हस्तक्षेप के लिए दो करोड़ हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे।


जिनके पास अनुमति, वही नेता जाएंगे - एसीपी 

चाणक्यपुरी एसीपी प्रज्ञा ने कहा कि जिन नेताओं को अनुमति दी गई है, सिर्फ वही नेता राष्ट्रपति भवन जाएंगे।


कांग्रेस को नहीं मिली अनुमति- डीसीपी

नई दिल्ली के डीसीपी दीपक यादव का कहना है कि आज के लिए कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने की अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि जिन तीन नेताओं के पास अनुमति पत्र है, वो राष्ट्रपति भवन जाएंगे।

0 Response to "29वें दिन भी दिल्ली की सीमाओं पर हैं किसान, समर्थन में राहुल गांधी आज करेंगे रैली, दिल्ली पुलिस ने कहा रैली की अनुमति नहीं "

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article