किसानों के समर्थन में राहुल गांधी आज करेंगे विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च
गुरुवार, 24 दिसंबर 2020
Comment
नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों का आंदोलन आज 29वें दिन में प्रवेश कर चुका है। दिल्ली में हो रही हाड़ ठंड भी किसानों का हौसला नहीं तोड़ पा रही है। वहीं आज किसानों को खुला समर्थन देते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च कर राष्ट्रपति को दो करोड़ हस्ताक्षर वाला पत्र देंगे जिसमें कृषि कानूनों को वापस लेने की बात होगी। इस बीच आज भी दिल्ली के कई रास्ते व बॉर्डर बंद रहेंगे।
राहुल गांधी पार्टी मुख्यालय पर वरिष्ठ नेताओं और सांसदों से मिले। वह विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च कर 2 करोड़ हस्ताक्षर वाला ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपेंगे जो कृषि बिल की वापसी की मांग करता है।
0 Response to "किसानों के समर्थन में राहुल गांधी आज करेंगे विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.