-->
जाकिर नाइक का विवादित बयान, फिर उगला जहर, पाक में मंदिर तोड़ने का किया समर्थन

जाकिर नाइक का विवादित बयान, फिर उगला जहर, पाक में मंदिर तोड़ने का किया समर्थन

भगोड़े इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाईक ने पाकिस्तान में मंदिर तोड़े जाने की घटना का समर्थन किया है। उसनें कहा कि इस्लामिक देश में मंदिर नहीं होने चाहिए। अगर इस्लामिक देश में कोई मंदिर है, तो उसे भी तोड़ देना चाहिए। आगें कहा कि इस्लाम में छवि बनाना मना है। फिर चाहे वो पेंटिंग हो या ड्राइंग। चाहे किसी जीवित पशु-पक्षी की मूर्ति हो या फिर इंसानों की। जाकिर नाईक ने अपनी बात को साबित करने के लिए पैगंबर मोहम्मद से जुड़े एक किस्से का उदाहरण दिया।

जाकिर ने कुरान की एक आयत सुनाते हुए कहा कि मूर्ति कहीं भी नहीं बनाई जानी चाहिए और अगर ऐसा कुछ है, तो इसे तोड़ दिया जाना चाहिए। एक इस्लामिक देश में कोई भी मूर्ति नहीं होनी चाहिए और अगर वह कहीं है, तो उसे तोड़ दिया जाना चाहिए।

बता दें कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हाल ही में कट्टरपंथियों की बेकाबू भीड़ ने हिंदुओं के एक मंदिर को तोड़ कर उसमें आग लगा दी। शर्मनाक घटना की दुनिया के कई मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने निंदा की, लेकिन इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक इस घटना का समर्थन किया है।

बता दें कि भारत में धनशोधन मामले में आरोपी जाकिर नाईक देश से भागकर मलेशिया में छिपा है। वह 2016 से ही मलेशिया में है। वहां रहकर भी जाकिर अक्सर विवाविद बयान देता रहता है। 


यें भी पढ़ें : London में हो रही महात्मा गांधी की कटोरी-चम्मच नीलाम,  जानिए क्या हो सकती है इनकी वास्तविक कीमत 


0 Response to "जाकिर नाइक का विवादित बयान, फिर उगला जहर, पाक में मंदिर तोड़ने का किया समर्थन "

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article