कोरोना वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम बैठक आज, मिल सकती हैै इस्तेमाल की मंजूरी
कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर अलर्ट, दिल्ली में ट्रेस किए जाएंगे ब्रिटेन से लौटे 7000 लोग
गौरतलब है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, भारत बायोटेक और फाइजर ने टीके के आपात उपयोग की अनुमति भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) के समक्ष आवेदन किया है। इसी के मद्देनजर आज बैठक होने वाली है। एसईसी बुधवार को सीरम और भारत बायोटेक द्वारा प्रस्तुत अतिरिक्त डेटा और सूचनाओं का विवेचन और विश्लेषण किया।
ब्रिटेन में कोरोना बेकाबू, भारत ने बुलाई आपात बैठक
इससे पहले डीसीजीआइ के महानियंत्रक वीजी सोमानी ने गुरुवार को संकेत दिया कि भारत में नए साल में कोरोना का टीका आ सकता है। जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित एक सेमिनार में बोलते हुए, सोमानी ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उद्योग और अनुसंधान संगठन समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। उन्होंने जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में बात की और कहा कि टीका बनाने के लिए काम कर रही इकाइयों को धन उपलब्ध कराया गया। इस दौरान उन्होंने कहा संभवत: नव वर्ष बहुत शुभ होगा, जिसमें हमारे हाथ में कुछ होगा। फिलहाल मैं यही कह सकता हूं।
0 Response to "कोरोना वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम बैठक आज, मिल सकती हैै इस्तेमाल की मंजूरी"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.