ब्रिटेन में कोरोना बेकाबू, भारत ने बुलाई आपात बैठक
सोमवार, 21 दिसंबर 2020
Comment
ब्रिटेन में कोरोनावायरस ने नए प्रकार का खतरनाक रूप ले लिया है। ब्रिटेन में
कोरोनावायरस के नए रूप (Coronavirus
Strain) की पहचान होने के बीच इस
पर चर्चा के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को संयुक्त निगरानी समूह (JMG) की आपात बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि कोरोनावायरस का नया रूप ब्रिटेन में
संक्रमण को तेजी से फैलाने के लिए जिम्मेदार है।
वायरस नियत्रंण से बाहर, ब्रिटेन में सख्त लॉकडाउन
ब्रिटेन की सरकार द्वारा वायरस के नए रूप के ‘नियत्रंण से बाहर’ होने की
चेतावनी जारी करने के बाद यूरोपीय यूनियन के कई देशों ने ब्रिटेन से आने वाली
उडानों पर रोक लगा दी है। वहीं ब्रिटेन ने भी रविवार से सख्त लॉकडाउन लागू कर दिया
है।
पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ‘ ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए
प्रकार के चलते इस पर चर्चा के लिए स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (DGHS) की अध्यक्षता में सोमवार को संयुक्त निगरानी समूह की बैठक
होगी। भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रतिनिधि डॉ रॉडरिको
एच ऑफ्रिन भी बैठक में शामिल हो सकते हैं जोकि संयुक्त निगरानी समूह (JMG) के सदस्य हैं।
0 Response to "ब्रिटेन में कोरोना बेकाबू, भारत ने बुलाई आपात बैठक"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.