-->
गृह मंत्री Amit Shah' का बड़ा बयान, आंदोलन समाप्ति के लिए किसानों से मंगलवार तक मिल सकते है कृषि मंत्री

गृह मंत्री Amit Shah' का बड़ा बयान, आंदोलन समाप्ति के लिए किसानों से मंगलवार तक मिल सकते है कृषि मंत्री

रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की एक-दो दिन में मुलाकात करने की संभावना है उल्लेखनीय है कि गतिरोध दूर करने के लिए केंद्र और आंदोलनरत किसानों के प्रतिनिधियों बीच कई दौर की वार्ता नाकाम रही है

किसानों के हित में नया कृषि कानून, विपक्ष कर रहा किसानों को गुमराह: PM मोदी

शाह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, मैं समय के बारे में पूरी तरह से अवगत नहीं हूं, लेकिन किसानों के प्रतिनिधियों से उनकी मांगों पर चर्चा के लिए तोमर के कल (सोमवार) या (मंगलवार) को मुलाकात कर सकते है हजारों की संख्या में किसान दिल्ली से लगी हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर करीब चार हफ्ते से डेरा डाले हुए हैं वे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं


0 Response to "गृह मंत्री Amit Shah' का बड़ा बयान, आंदोलन समाप्ति के लिए किसानों से मंगलवार तक मिल सकते है कृषि मंत्री"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article