NZvsPAK: मोहम्मद हफीज ने टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बना रचा इतिहास
सोमवार, 21 दिसंबर 2020
Comment
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे दूसरे टी-20 मुकाबले में पाक ने मोहम्मद हफीज की तूफानी पारी के दम पर 163 रनों का सम्मान जनक स्कोर बनाने में कामयाबी पाई। हफीज ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 57 गेंदों पर नाबाद 99 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान हफीज ने 10 चौके और 5 छक्के जड़ें।
हफीज ने इस पारी को खेलने के बाद एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। हफीज से पहले केवल एक 40 साल के खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में 90+ रन बनाए हैं। माल्टा के हेनरिक गेरिके ने सितंबर 2020 में बुल्गारिया के खिलाफ 91 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में मोहम्मद हफीज का 99 स्कोर आज 39 या उससे अधिक आयु वर्ग के टी 20 में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।
T20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के लिए उच्चतम स्कोर की बात करें तो इस पारी के बाद मोहम्मद हफीज दूसरे नंबर पर आ गए हैं। पाकिस्तान के लिए टी20 में सर्वाधिक रन 111 अहमद शहजाद ने बनाए हैं। वहीं अगर इस मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को उतरी पाकिस्तान ने 56 रन के स्कोर पर ही अपने 4 विकेट खो दिए थे।
0 Response to "NZvsPAK: मोहम्मद हफीज ने टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बना रचा इतिहास"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.