-->
COVID-19 Vaccine: कोरोना वैक्सीन पर अब और इंतजार खत्म, DCGI ने इमरजेंसी इस्तेमाल को दी मंजूरी

COVID-19 Vaccine: कोरोना वैक्सीन पर अब और इंतजार खत्म, DCGI ने इमरजेंसी इस्तेमाल को दी मंजूरी

कोरोना वैक्सीन पर अब और इंतजार खत्म हो गया है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत में कोरोना वैक्सीन को हरी झंडी दिखा दी है। सीरम इंस्टीट्यूट की 'कोविशील्ड' और भारत बायोटेक की 'कोवैक्सीन' को इमरजेंसी में इस्तेमाल करने की मंजूरी मिल गई है। साथ ही मैसर्स केडिला हेल्थकेयर को भारत में तीसरे चरण के ​क्लीनिकल ट्रायल करने की अनुमति भी दी गई है।

सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने डीसीजीआई के पास भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोरोना वैक्सीन को अनुमति देने की एक दिन पहले ही सिफारिश की थी। वैक्सीन पर डीसीजीआई की मंजूरी पर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन अदार पूनावाला ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन का धन्यवाद किया है। पीएम मोदी ने भी अनुमति मिलने के लिए देशवासियों और वैज्ञानिकों को बधाई दी।

कोवैक्सीन भारत की स्वदेशी वैक्सीन है जिसे भारत बायोटेक ने विकसित किया है। भारत बायोटेक और एनआईवी पुणे ने मिलकर इस वैक्सीन को तैयार किया है। कोवैक्सीन देश में पहली स्वदेशी वैक्सीन है जिसे डीसीजीआई ने मंजूरी दे दी है। वहीं ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनका की वैक्सीन को भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया बना रही है। ऑक्सफोर्ड के वैक्सीन का नाम ‘कोविशील्ड’ है।

0 Response to "COVID-19 Vaccine: कोरोना वैक्सीन पर अब और इंतजार खत्म, DCGI ने इमरजेंसी इस्तेमाल को दी मंजूरी "

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article