हिजाब विवाद: कर्नाटक हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने बड़ी बेंच को भेजा मामला
बुधवार, 9 फ़रवरी 2022
Comment
हिजाब विवाद पर बुधवार को कर्नाटक हाईकोर्ट में
सुनवाई हुई। इस दौरान मामले की सुनवाई कर रहे कर्नाटक हाईकोर्ट के जज जस्टिस कृष्ण दीक्षित ने मामले
को बड़ी बेंच में भेजने का फैसला किया है। जस्टिस दीक्षित ने कहा, इस मामले में अंतरिम राहत के सवाल पर
भी बड़ी बेंच विचार करेगी।
कॉलेजों में हिजाब की मंजूरी ना देने के खिलाफ
कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की गई हैं। कर्नाटक हाई कोर्ट में मंगलवार को
भी इनपर सुनवाई हुई थी। कोर्ट की सिंगल बेंच ने बुधवार को इस मामले को बड़ी बेंच
पर भेजने का फैसला किया है। कोर्ट में याचिकाकर्ताओं की ओर से दलील दी गई थी कि
मामला काफी गंभीर है और इसे बड़े बेंच को भेजे जाने की जरूरत है।
0 Response to "हिजाब विवाद: कर्नाटक हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने बड़ी बेंच को भेजा मामला"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.