-->
हिजाब विवाद को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

हिजाब विवाद को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

कर्नाटक के हिजाब विवाद पर राजनीति तेज हो गई है। कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है कि महिलाओं को अपने हिसाब से कपड़े पहनने का हक है जो कि उनको संविधान से मिला है। ट्वीट के आखिर में प्रियंका ने अपने कैंपेन का हैशटैग 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' भी लगाया है। प्रियंका गांधी ने लिखा कि चाहे वह बिकिनी हो, घूंघट हो या फिर जींस या फिर हिजाब। यह महिला को तय करना है कि उसे क्या पहनना है। यह हक उनको भारत के संविधान ने दिया है। महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करो।

 

आपको बतादें कि कर्नाटक में मुस्लिम छात्राओं के स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब पहनकर एंट्री को बैन करने का मामला अब काफी बड़ा होता जा रहा है। एक तरफ जहां दो समुदाय मामले में लगातार उग्र हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर राजनीतिक पार्टियां भी अपनी-अपनी विचारधारा के अनुसार पक्ष या विपक्ष में खड़ी नजर आ रही हैं। टकराव बीजेपी और कांग्रेस के बीच हो रहा है।

 

जहां बीजेपी ने कॉलेज के ड्रेसकोड और हिजाब के बैन का पक्ष लिया है, वहीं कांग्रेस मुस्लिम लड़कियों का समर्थन करते हुए नज़र आ रही है। कर्नाटक में यह बवाल इस कदर बढ़ गया है कि अब इस पर प्रदर्शन तेज होने के कारण प्रशासन को लाठी चार्ज का सहारा लेना पड़ रहा है। इस बवाल के चलते राज्य में सभी स्कूल और कॉलेज अगले 3 दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं।

 

 


 

0 Response to "हिजाब विवाद को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article