कांग्रेस नेता की PM, CM और डिप्टी सीएम के खिलाफ गाली गलौज की ऑडियो वायरल, केस दर्ज
गुरुवार, 3 जून 2021
Comment
हरियाणा: राजीव कॉलोनी में कांग्रेस नेता विजय सैनी द्वारा फोन पर PM, CM, डिप्टी CM के खिलाफ गाली गलौज करने का ऑडियो वायरल हुआ है। जिसे लेकर पुलिस ने इस मामले में 2 कांग्रेसी नेताओं पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी कांग्रेस नेता विजय सैनी के साथ-साथ इस मामले में पूर्व पार्षद और कांग्रेसी नेता दलबीर वाल्मीकि पर भी केस दर्ज हुआ है।
JJP नेता जसबीर सिंह जस्सी की शिकायत पर सेक्टर 16 पुलिस चौकी में केस दर्ज किया गया है। वहीं सेक्टर 16 पुलिस चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी विजय सैनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जहां से वो जमानत पर रिहा हो गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कांग्रेसी नेता विजय सैनी ने JJP नेता जसबीर सिंह जस्सी से फोन पर बातचीत के दौरान देश के प्रधानमंत्री, हरियाणा के मुख्यमंत्री, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री, बीजेपी और जेजेपी के खिलाफ गाली गलौज कर रहे थे। जिस बातचीत का ऑडियो जमकर वायरल हो रहा है। JJP नेता ने पुलिस में शिकायत दी थी। वहीं शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
यह भी देखें : CBSE 12वीं की परीक्षा रद्द होने पर छात्रों के अभिभावकों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
0 Response to "कांग्रेस नेता की PM, CM और डिप्टी सीएम के खिलाफ गाली गलौज की ऑडियो वायरल, केस दर्ज"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.