-->
देश में 24 घंटे में आए 1.34 लाख नए केस तो एक दिन में हुई 3207 लोगों की मौत

देश में 24 घंटे में आए 1.34 लाख नए केस तो एक दिन में हुई 3207 लोगों की मौत

कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने देशभर में हाहाकार मचाया हुआ है। आए दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। सरकारें लाख कोशिशें कर रही हैं लेकिन महामारी की स्थिती लगातार देश में भयंकर होती जा रही है। हालांकि कुछ दिनों से कोरोना के नए केसों में गिरावट दर्ज की गई है। देश में अगर पिछले 24 घंटों की बात करें तो यहां 1 लाख 32 हजार 788 नए केस सामने आए हैं।

इन नए आंकड़ों के साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 84 लाख 41 हजार 986  हो गई है। बता दें कि देश में एक दिन के अंदर 3207 लोगों ने दम तोड़ा है। जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 3 लाख 37 हजार 989 पहुंच गया है। हालांकि इस समय देश में कुल 17 लाख 13 हजार 413 एक्टिव केस हैं।

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.18 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 92 फीसदी से ज्यादा हो गया है। एक्टिव केस घटकर 7 फीसदी से कम हो गए हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है। जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।


यह भी देखें : कांग्रेस नेता की PM, CM और डिप्टी सीएम के खिलाफ गाली गलौज की ऑडियो वायरल, केस दर्ज


 

0 Response to "देश में 24 घंटे में आए 1.34 लाख नए केस तो एक दिन में हुई 3207 लोगों की मौत"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article