-->
CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, ODD-EVEN के आधार पर खुलेंगे बाजार-मॉल, 50% यात्रियों के साथ चलेगी मेट्रो

CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, ODD-EVEN के आधार पर खुलेंगे बाजार-मॉल, 50% यात्रियों के साथ चलेगी मेट्रो

देशभर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब थमती नजर आ रही है। ऐसे में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को लॉकडाउन में बड़ी राहत का ऐलान किया है। दिल्ली में सोमवार के आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा, लेकिन काफी रियायत दी जा रही है।

 

आपको बता दें कि दिल्ली में लॉकडाउन में मिली छूट में बाजार, मॉल को ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक के लिए खोला जा रहा है। साथ ही निजी दफ्तर 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं। जरूरी सामान की दुकानें रोज खुलेंगी।

 

दिल्ली मेट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ शुरू की जा रही है। साथ ही जरूरी सेवाओं में 100% कर्मचारी काम करेंगे। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में करीब 400 केस आए हैं और पॉजिटिविटी रेट करीब 0.5 फीसदी रह गया है।



यह भी देखें : देश में 24 घंटे में आए 1.34 लाख नए केस तो एक दिन में हुई 3207 लोगों की मौत 


 

0 Response to "CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, ODD-EVEN के आधार पर खुलेंगे बाजार-मॉल, 50% यात्रियों के साथ चलेगी मेट्रो"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article