CBSE 12वीं की परीक्षा रद्द होने पर छात्रों के अभिभावकों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
कोरोना महामारी के बीच मोदी सरकार द्वारा सीबीएसई की 12वीं की परीक्षाओं को रद्द किए जाने के फैसले के बाद जहां कुछ अभिभावकों व स्टूडेंट्स ने इसे बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सही फैसला बताया तो वहीं कुछ अभिभावकों ने कहा कि यह उन बच्चों के साथ अन्याय है, जिन्होंने पूरे साल मेहनत की है। अभिभावकों ने कहा कि पिछले साल भी कोविड के बीच में एग्जाम हुए थे और इस साल भी लिए जा सकते थे। वहीं स्कूल प्रिंसिपल ने भी इस फैसले का स्वागत किया और बच्चों की सुरक्षा के लिए अहम बताया।
बच्चों के जो एग्जाम कैंसिल किए गए हैं, वह फैसला सही है। जिस तरह रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ रही है और लगातार दिक्कतें बढ़ रही है, ऐसे में बच्चों की सुरक्षा बेहद जरूरी है और यह फैसला बच्चों की सुरक्षा के लिए हैं। बच्चों के ऑनलाइन एग्जाम चल रहे हैं और वह भी सही है। कुछ अभिभावकों का कहना है कि सरकार का यह फैसला गलत है, पिछले साल भी एग्जाम हुए थे, लेकिन इस साल बच्चों ने बहुत मेहनत की है और जिन बच्चों ने मेहनत की है उसके लिए यह नाइंसाफी है।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरकार ने जो फैसला लिया है वह ठीक है। कोरोना लगातार बढ़ रही है और मरीज भी बढ़ रही है। ऐसे में यह फैसला सही है। कॉलेज भी एंट्रेस लेगे और बोर्ड ने भी कहा है कि यह फैसला सही है। वहीं कुछ बच्चों ने एग्जाम को रद्द किए जाने को गलत ठहराया। बच्चों को एग्जाम कैंसिल होने के बाद यह मैसेज नहीं जाना चाहिए कि सबकुछ आसान है। मुझे लगता है कि अब कॉलेजों में एंट्रेस एग्जाम होने चाहिए, ताकि बच्चे आगे भी चैलेंज के लिए तैयार रहे।
यह भी देखें : कोरोना को लेकर राहत की खबर, देशभर से एक दिन में आए 1 लाख 27 हजार मामले
0 Response to "CBSE 12वीं की परीक्षा रद्द होने पर छात्रों के अभिभावकों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.