कोरोना को लेकर राहत की खबर, देशभर से एक दिन में आए 1 लाख 27 हजार मामले
मंगलवार, 1 जून 2021
Comment
कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने देशभर में हाहाकार मचाया हुआ है। आए दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। सरकारें लाख कोशिशें कर रही हैं लेकिन महामारी की स्थिती लगातार देश में भयंकर होती जा रही है। हालांकि कुछ दिनों से कोरोना के नए केसों में गिरावट दर्ज की गई है। देश में अगर पिछले 24 घंटों की बात करें तो यहां 1 लाख 27 हजार 510 नए केस सामने आए हैं।
इन नए आंकड़ों के साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 81 लाख 75 हजार 44 हो गई है। बता दें कि देश में एक दिन के अंदर 2,795 लोगों ने दम तोड़ा है। जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 3 लाख 31 हजार 895 पहुंच गया है। हालांकि इस समय देश में कुल 18 लाख 95 हजार 520 एक्टिव केस हैं।
बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 27 लाख 80 हजार 58 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा अब 21 करोड़ 60 लाख 46 हजार 638 हो गया है। वहीं, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया है कि भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 34 करोड़ 67 लाख 92 हजार 257 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 19 लाख 25 हजार 374 सैंपल कल टेस्ट किए गए।
यह भी देखें : दिल्ली में अब घर बैठे मंगवा सकेंगे शराब, सरकार ने दी होम डिलीवरी की इजाजत
0 Response to "कोरोना को लेकर राहत की खबर, देशभर से एक दिन में आए 1 लाख 27 हजार मामले"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.