दिल्ली में अब घर बैठे मंगवा सकेंगे शराब, सरकार ने दी होम डिलीवरी की इजाजत
मंगलवार, 1 जून 2021
Comment
देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जहां लॉकडाउन लगाया गया और शराब के ठेकों समेत सभी दुकानें बंद है। वहीं, अब राजधानी दिल्ली में सभी घर बैठे शराब मंगाव सकेंगे। दिल्ली सरकार ने मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल के जरिए शराब की होम डिलीवरी करने की इजाजत दे दी है। इससे पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब की होम डिलीवरी शुरू की थी।
बता दें कि दिल्ली आबकारी नियम 2021 के अनुसार, एल-13 लाइसेंस धारकों को लोगों के घर तक शराब पहुंचाने की अनुमति होगी। अधिसूचना में कहा गया, ‘लाइसेंसधारक केवल मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से ऑर्डर मिलने पर ही घरों में शराब की डिलीवरी करेगा और किसी भी छात्रावास, कार्यालय और संस्थान को कोई डिलीवरी नहीं की जाएगी।’
पिछले साल ही सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि राज्यों को शराब की होम डिलीवरी पर विचार करना चाहिए, क्योंकि शराब की दुकानों के बाहर भीड़ के कारण कोरोना नियमों की अनदेखी की कई तस्वीरें सामने आई थी। इसके बाद कोरोना की दूसरी लहर आते ही दिल्ली में फिर से शराब की दुकानें बंद कर दी गई।
यह भी देखें : कोरोना काल में लोगों के जेब खाली हाने से बिजली निगम पर पड़ा असर, 8 लाख तक बढ़े डिफाल्टर
0 Response to "दिल्ली में अब घर बैठे मंगवा सकेंगे शराब, सरकार ने दी होम डिलीवरी की इजाजत"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.