-->
टोल प्लाजा के लिए नियमों में बदलाव, लंबा जाम होने पर नहीं देना होगा टोलटैक्स

टोल प्लाजा के लिए नियमों में बदलाव, लंबा जाम होने पर नहीं देना होगा टोलटैक्स

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के जारी दिशा निर्देशों के अनुसार  टोल प्लाजा पर व्यस्त समय में भी हर वाहन के लिए प्रतीक्षा समय को अधिकतम 10 सेकंड कर दिया जाए। जिससे वाहन चालकों को अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़े। साथ ही टोल प्लाजा पर अगर 100 मीटर से अधिक लंबा जाम लगता है, तो अब वाहनों से टोल नहीं लिया जाएगा।

आपको बता दें कि फरवरी से देश में फास्टैग अनिवार्य हो गया है। इससे एनएचएआई टोल प्लाजा में 96% और अन्य टोल प्लाजा पर 99% भुगतान फास्टैग से हो रहा है। ऐसे में गाइडलाइन ये है कि फास्टैग अनिवार्य होने के बाद ज्यादातर टोल प्लाजा में वाहनों की कतारें 100 मीटर तक नहीं लगती हैं, लेकिन अगर किसी वजह से 100 मीटर से लंबी कतार लगती है, तो इस स्थिति में वाहनों से टोलटैक्स नहीं लिया जाएगा।


यह भी देखें :  फरीदाबाद: कोरोना मरीजों से वसूली करने पर अस्पताल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस हुआ रद्द


 

0 Response to "टोल प्लाजा के लिए नियमों में बदलाव, लंबा जाम होने पर नहीं देना होगा टोलटैक्स"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article