-->
फरीदाबाद: कोरोना मरीजों से वसूली करने पर अस्पताल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस हुआ रद्द

फरीदाबाद: कोरोना मरीजों से वसूली करने पर अस्पताल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस हुआ रद्द

प्रदेशभर में कोरोना महामारी का कहर लगातार बरकरार है। ऐसे में अस्पताल और डॉक्टरों की भूमिका सबसे अहम रही है। लेकिन कुछ अस्पताल अपनी ड्यूटी से परे आपदा काल अपनी कमाई करने में लगे हैं। जिसे लेकर जिला प्रशासन लगातार ऐसे अस्पतालों पर नकेल कस रहा है।

 

आपको बता दें कि फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने जेनिथ अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। दरअसल, पिछले दिनों जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने सेक्टर 23 स्थित भागीरथी ऑक्सीजन सप्लाई सेंटर का दौरा किया। जहां कई लोगों के द्वारा उन्हें जेनिथ अस्पताल से संबंधित शिकायतें मिली।

 

वहीं लोगों ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन लोगों से इलाज के नाम पर भारी रकम वसूल रहा है। इस शिकायत पर अमल करते हुए जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने अस्पताल का दौरा किया जहां उन्होंने पाया कि अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों के लिए रेट लिस्ट भी नहीं लगाई है। अस्पताल में आए हुए मरीजों की देखरेख करने के लिए भी डॉक्टर की व्यवस्था नहीं है।


यह भी देखें :  देश में आज फिर बढ़ा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, एक दिन में आए 2.08 लाख केस


 

0 Response to "फरीदाबाद: कोरोना मरीजों से वसूली करने पर अस्पताल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस हुआ रद्द"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article