देश में आज फिर बढ़ा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, एक दिन में आए 2.08 लाख केस
बुधवार, 26 मई 2021
Comment
कोरोना महामारी की दूसरी
लहर ने देशभर में हाहाकार मचाया हुआ है। आए दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। सरकारें
लाख कोशिशें कर रही हैं लेकिन महामारी की स्थिती लगातार देश में भयंकर होती जा रही
है। हालांकि कुछ दिनों से कोरोना के नए केसों में गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन आज
फिर से आंकड़ों में बढ़ोतरी देखी गई है। देश में अगर पिछले 24 घंटों की बात करें तो यहां 2
लाख 08 हजार 921 नए केस सामने आए हैं। इन नए आंकड़ों के साथ ही
देश में संक्रमितों की संख्या 2
करोड़ 71 लाख 57 हजार 795 हो गई है। बता दें कि देश
में एक दिन के अंदर 4,157 लोगों ने दम तोड़ा है। जिसके बाद कुल मौतों का
आंकड़ा 3 लाख 11 हजार 388 पहुंच गया है। हालांकि इस
समय देश में कुल 24 लाख 95 हजार 591 एक्टिव केस हैं।
देश में कोरोना से मृत्यु
दर 1.14 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 89 फीसदी से ज्यादा है।
एक्टिव केस घटकर 10 फीसदी से कम हो गए हैं। कोरोना एक्टिव केस
मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले
में भी भारत का दूसरा स्थान है। जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।
देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना से ठीक होने वालों का प्रतिशत 90 या फिर इससे ज्यादा है। इसकी वजह से ही देश में एक्टिव केस की संख्या में कमी
देखी जा रही है। देशभर में एक्टिव केस की संख्या घटकर 24 लाख हो गई, जो महीने में सबसे ज्यादा 37 लाख पर पहुंच गई थी
यह भी देखें : दुनियाभर में आज मनाया जा रहा है थायरॉयड डे, जानें क्या होता है थायरॉयड और इसके लक्षण
0 Response to "देश में आज फिर बढ़ा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, एक दिन में आए 2.08 लाख केस"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.