-->
दुनियाभर में आज मनाया जा रहा है थायरॉयड डे, जानें क्या होता है थायरॉयड और इसके लक्षण

दुनियाभर में आज मनाया जा रहा है थायरॉयड डे, जानें क्या होता है थायरॉयड और इसके लक्षण

दुनियाभर में थायरॉयड डे लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। बता दें कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं इस बीमारी से अधिक ग्रसित होती हैं। थायरॉयड के प्रति लापरवाही बरतने से ये रोग व्यक्ति के लिए खतरनाक भी हो सकता है। आइए विश्‍व थाइरॉइड दिवस के खास मौके पर जानते हैं आखिर क्या है थायरॉयड, इसके लक्षण और बचाव के उपाय।

 

जानें क्या है थायरॉयड?

 

थायरॉयड तितली के आकार की ग्रंथि होती है। थायरॉइड ग्लैंड गले में ठीक नीचे की तरफ मौजूद होता है। यह एंडोक्राइन ग्रंथि हार्मोन बनाती है। इस ग्रंथि से निकलनेवाला थायरॉय हॉर्मोन खून के जरिए हमारे पूरे शरीर में प्रवाहित होता है और शरीर के लगभग हर हिस्से को इसकी जरूरत होती है।

 

थायरॉइड के लक्षण

 

थायरॉइड दो प्रकार के होले है, हाइपरथायराइडिज्म और हाइपोथायराइडिज्म। बता दें कि हाइपरथायराइडिज्म में वजन कम होना, कम नींद आना, अधिक प्यास लगना शामिल है। और हाइपोथायराइडिज्म में वजन बढ़ना, थकान, अवसाद, मानसिक तनाव, बालों का झड़ना, त्वचा का रूखा और पतला होने जैसे लक्षण शामिल है।


यह भी देखें : राजस्थान: चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने covid-19 और ब्लैक फंगस को लेकर किया बड़ा फैसला 


 

0 Response to "दुनियाभर में आज मनाया जा रहा है थायरॉयड डे, जानें क्या होता है थायरॉयड और इसके लक्षण "

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article