-->
ब्लैक फंगस पीड़ित महिला को नहीं मिला एम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन, निकालनी पड़ी आँख

ब्लैक फंगस पीड़ित महिला को नहीं मिला एम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन, निकालनी पड़ी आँख

हरियाणा : फरीदाबाद के निजी मेट्रो अस्पताल में कोरोना के चलते बुजुर्ग महिला एडमिट हुई। ऐसे में कोरोना तो ठीक हो गया लेकिन 13 मई को ब्लैक फंगस डायग्नोज हुआ। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने सरकार से गुहार लगाई की ब्लैक फंगस के इलाज के लिए कारगर इंजेक्शन उपलब्ध कराया जाए। लेकिन जितने मिलने चाहिए नहीं मिले जिसके चलते बुजुर्ग महिला की ऑपरेशन करके आँख निकालनी पड़ी। ऐसे में अब और भी इंजेक्शन की सख्त जरूरत है। लेकिन हर जगह गुहार लगाने के बाद भी हाथ खाली लिहाजा अब मरीज की जान पर बन आई है

फरीदाबाद के निजी हॉस्पिटल में एडमिट ब्लैक फंगस से पीड़ित महिला को सरकार से 10 दिन में सिर्फ 6 इंजेक्शन ही मिले हैं। जिससे जरूरत अनुसार इंजेक्शन न मिलने पर दिमाग में ब्लैक फंगस का खतरा बन गया है। डॉक्टर के अनुसार ब्लैक फंगस पीड़ित महिला को डेली 5 इंजेक्शन की जरूरत होती है। लेकिन अब तक सिर्फ 6 ही मिले है। महिला के शरीर में ब्लैक फंगस आंखों में होने की वजह से डॉक्टरों को अब ऑपरेशन करके आंख बाहर निकालनी पड़ गई है।



 

0 Response to "ब्लैक फंगस पीड़ित महिला को नहीं मिला एम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन, निकालनी पड़ी आँख"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article