दिल्ली में लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक की प्रक्रिया होगी शुरू, CM केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान
देश की राजधानी दिल्ली
में कोरोना के घटते केस को देखते हुए लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने का
ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बड़ी मेहनत से कोरोना को काबू में किया गया है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली में लॉकडाउन को धीरे-धीरे खोलेंगे, सबसे पहले उन लोगों का ध्यान रखना है। जो समाज का सबसे गरीब तबका है, मजदूर हैं, प्रवासी हैं, आज फैसला लिया गया कि सोमवार से कंस्ट्रक्शन और फैक्ट्रियों की गतिविधियों को खोला जाएगा, अगले एक हफ्ते के लिए ये दोनों सेक्टर खुले रहेंगे।
साथ ही दिल्लीवासियों से अपील करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी लोगों की मदद की जरूरत है। जब नियम का पालन करेंगे तभी दिल्ली में सभी आर्थिक गतिविधियां खुल पाएंगी। अगर कोरोना फिर से बढ़ने लगेगा तो फिर हमें लॉकडाउन लगाना पड़ेगा। हम नहीं चाहते हैं कि लॉकडाउन लगे।
यह भी देखें : ब्लैक फंगस पीड़ित महिला को नहीं मिला एम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन, निकालनी पड़ी आँख
0 Response to "दिल्ली में लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक की प्रक्रिया होगी शुरू, CM केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.