दिल्ली-NCR में हजारों की संख्या में सुरक्षाबल तैनात, 120 मेट्रो स्टेशन भी अलर्ट पर
शनिवार, 6 फ़रवरी 2021
Comment
कृषि कानूनों के खिलाफ
किसानों का संग्राम जारी है। ऐसे में किसानों ने आज देशभर में चक्का जाम का ऐलान
किया है। इस दौरान एंबुलेंस और स्कूल बस जैसी आवश्यक सेवाओं को नहीं रोका जाएगा।
चक्का जाम दोपहर 12 बजे शुरू होगा
और 3 बजे एक मिनट के लिए
वाहनों के हॉर्न बजाकर खत्म किया जाएगा।
आपको बता दें कि चक्का जाम को लेकर दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री और रिजर्व फोर्स के लगभग 50 हजार जवान दिल्ली-NCR में तैनात किए गए हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी के करीब 120 मेट्रो स्टेशनों को अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही मंडी हाउस, ITO, समेत कई मेट्रो स्टेशनों की एंट्री भी बंद कर दी गई है।
वहीं राकेश टिकैत ने कहा है कि दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में जाम नहीं होगा। बता दें कि किसानों के चक्का जाम को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है साथ ही दिल्ली के सभी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर कई लेयर की सुरक्षा के तहत दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात हैं।
यह भी पढ़ेंं : दिल्ली में खुले 9वीं और 11वीं के स्कूल, कोरोना प्रोटोकॉल का रखना होगा ध्यान
0 Response to "दिल्ली-NCR में हजारों की संख्या में सुरक्षाबल तैनात, 120 मेट्रो स्टेशन भी अलर्ट पर"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.