-->
चक्का जाम को लेकर बोले राकेश टिकैत

चक्का जाम को लेकर बोले राकेश टिकैत

संयुक्त किसान मोर्चा 6 फरवरी को चक्का जाम का एलान कर चुका है। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की लड़ाई जारी है। ये चक्का जाम कुछ देर के लिए ही होगा। भारतीय किसान यूनिय के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली को छोड़कर एनसीआर में 12 से दोपहर तीन बजे तक यानी तीन घंटे का चक्का जाम किया जाएगा। कई स्थलों पर आने वाली गाड़ियों में सवार लोगों का खाने-पीने, लंगर, मूंगफली, चने समेत बाकी व्यवस्था का ख्याल रखा जाएगा। लोगों को बताया जाएगा कि कृषि कानूनों पर सरकार किसानों के साथ क्या रुख अपना रही है। किसानों के आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहा है। प्रशासन की किलाबंदी को लेकर भी राकेश टिकैत ने कड़े बयान दिये।

रोहतक पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने 6 फरवरी के 3 घंटे के चक्का जाम को लेकर ऐलान कर दिया कि इसमें लोग सहयोग करें। उन्होंने किसान संगठनों के लोगों से कहा कि जाम में फंसे लोगों के खाने-पीने का भी इंतजाम किया जाए, ताकि लोग परेशान ना हो, राकेश टिकैत रोहतक के खरावड़ गांव में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। वहीं उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर सरकार ने किसानों की मांगें नहीं मानी तो भाजपा किसी भी गांव में अपने कार्यक्रम नहीं कर पाएगी और जिस तरह की कीलें और बैरिकेड लगाकर किसानों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है वह वास्तव में किसानों को रोकने का प्रयास नहीं सरकार अपनी घेराबंदी करने में जुटी हुई है।


यह भी पढ़ें : किसानों ने सैंकड़ों की संख्या में किया दिल्ली कूच, पूर्व विधायक ने आगे की रणनीति का किया खुलासा

 

0 Response to "चक्का जाम को लेकर बोले राकेश टिकैत"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article