किसानों ने सैंकड़ों की संख्या में किया दिल्ली कूच, पूर्व विधायक ने आगे की रणनीति का किया खुलासा
दरअसल, जींद महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत के आह्वान के बाद आज फतेहाबाद के किसान सैकड़ों की संख्या में अपने वाहनों में दिल्ली बॉर्डर के लिए रवाना हुए है। ऐसे में फतेहाबाद के पूर्व विधायक और पूर्व बीजेपी नेता बलवान सिंह दौलतपुरिया की अगुवाई में जिलेभर के किसानों ने दिल्ली के टिकरी बॉर्डर के लिए कूच किया है। वहीं पूर्व बीजेपी नेता बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि वो 6 फरवरी तक दिल्ली ही रहेंगे और उसके बाद किसानों के द्वारा जो 3 घंटे के रोड जाम में भाग लेंगे।
वहीं विदेशी हस्तियों के द्वारा किसानों के पक्ष में किए गए ट्वीट को लेकर भी बलवान सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बलवान सिंह ने कहा कि ये हमारे देश का आंतरिक मामला है विदेशी लोगों को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। इसलिए वो प्रधानमंत्री से अपील करते हैं कि वो कृषि कानून को वापस लें। साथ ही बलवान सिंह ने कहा कि फरवरी महीने में वे फतेहाबाद में एक विशाल ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। जिसमें बड़े किसान नेता भी शिरकत करेंगे।
यह भी पढ़ें : किसान आंदोलन: दिल्ली सरकार ने DTC बसों को लेकर लिया ये बड़ा फैसला
0 Response to "किसानों ने सैंकड़ों की संख्या में किया दिल्ली कूच, पूर्व विधायक ने आगे की रणनीति का किया खुलासा"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.