-->
किसान आंदोलन: दिल्ली सरकार ने DTC बसों को लेकर लिया ये बड़ा फैसला

किसान आंदोलन: दिल्ली सरकार ने DTC बसों को लेकर लिया ये बड़ा फैसला

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली पुलिस की ड्यूटी में भेजी गईं DTC बसों को डिपो में तुरंत लौटने का निर्देश दिया है। ये सभी बसें किसान आंदोलन में आवाजाही के लिए अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही हैं। परिवहन विभाग के मुताबिक दिल्ली पुलिस द्वारा किसान आंदोलन की शुरुआत के बाद से ही DTC की बसें बड़ी संख्या में इस्तेमाल की जा रही हैं।

 साथ ही विभाग ने DTC को निर्देश दिए हैं कि बिना सरकार की अनुमति के दिल्ली पुलिस को बसें नहीं दें। परिवहन विभाग ने DTC को निर्देश देकर दिल्ली पुलिस को मुहैया कराई गईं 576 बसें लौटाने के लिए कहा है।

 आपको बता दें कि दिल्ली में किसान आंदोलन के मद्देनजर राज्य की सीमाओं पर तार, कील और बैरिकेडिंग लगा दी गई है। पहले गाजीपुर बॉर्डर को किले में तब्दील किया गया और अब टीकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था में इजाफा किया गया है। वहां भी किले की तरह सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।


यह भी पढ़ें : चौरी चौरा कांड के सौ साल हुए पूरे, PM मोदी ने किया शताब्दी समारोह का उदघाटन


 

0 Response to "किसान आंदोलन: दिल्ली सरकार ने DTC बसों को लेकर लिया ये बड़ा फैसला"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article