किसानों का चक्का जाम शुरू, दिल्ली में 10 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया
शनिवार, 6 फ़रवरी 2021
Comment
कृषि कानूनों के खिलाफ
किसानों का संग्राम जारी है। ऐसे में किसानों ने आज देशभर में चक्का जाम का ऐलान
किया है। इस दौरान चक्का जाम दोपहर 12 बजे शुरू होगा और 3 बजे एक मिनट के
लिए वाहनों के हॉर्न बजाकर खत्म किया जाएगा।
आपको बता दें कि दिल्ली-NCR
में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए है। वहीं
गुरुग्राम में किसानों का चक्का जाम शुरू हो गया है। इस दौरान दिल्ली में 10
मेट्रो स्टेशन बंद किए गए है। जिसमें मंडी हाउस,
ITO, दिल्ली गेट, लाल किला, जामा मस्जिद, जनपथ, केंद्रीय सचिवालय और
विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन समेत कई स्टेशन शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : चक्का जाम को लेकर बोले राकेश टिकैत
0 Response to "किसानों का चक्का जाम शुरू, दिल्ली में 10 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया "
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.