बर्ड फ्लू को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक, राज्यस्तरीय और जनपद स्तरीय समिति का गठन
बुधवार, 13 जनवरी 2021
Comment
उत्तराखंड राज्य मंत्री रेखा आर्य ने
बर्ड फ्लू को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कि, जिसमें अधिकारियों से बर्ड फ्लू के संक्रमण और बचाव को लेकर
राज्य मंत्री ने चर्चा की है इस दौरान उन्होंने जरूरी निर्देश भी दिए। बैठक में
जानकारी दी गई कि प्रदेश में बर्ड फ्लू की स्थिति नियंत्रण में है। बर्ड फ्लू से
डरने, घबराने की आवश्यकता नहीं है,
बल्कि सर्तक और जागरूक बनने की जरूरत है।
राज्य मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उत्तराखण्ड में पोल्ट्री सेक्टर में बर्ड फ्लू
नहीं पाया गया है। पोल्ट्री सेक्टर अभी अपने आप में पूरी तरह सुरक्षित है। साथ ही
हम बतादे कि बर्ड फ्लू संक्रमण के नियंत्रण के लिए राज्य स्तरीय और जनपद स्तरीय
समिति का गठन किया गया। राज्य स्तरीय समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव,
कृषि उत्पादन आयुक्त उत्तराखण्ड शासन और
जनपद स्तरीय समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी होंगे।
इसे भी पढ़ें : Delhi: Bird flu के खौफ के चलते मंडी और पार्क बंद
0 Response to "बर्ड फ्लू को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक, राज्यस्तरीय और जनपद स्तरीय समिति का गठन"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.