AIIMS में कोविड टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी, आयुष विभाग की बिल्डिंग में बना केंद्र
बुधवार, 13 जनवरी 2021
Comment
16 जनवरी को
देशभर में शुरू हो रहे कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत एम्स ऋषिकेश में एम्स
प्रशासन ने आयुष विभाग की बिल्डिंग में कोविड टीकाकरण केन्द्र बनाया है। इस
केन्द्र में किसी भी तरह की समस्या से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं की गयी हैं।
’
ड्राई रन’ के दौरान एम्स के सामुदायिक और फेमिली मेडिसन विभाग की टीम ने
पूर्वाभ्यास कर इस केन्द्र में टीकाकरण की सभी तैयारियों को अन्तिम रूप प्रदान
किया, तैयारियों को परखने के लिए
राज्य के स्वास्थ्य महकमें की ओर से डॉक्टर आयुष ने भी केन्द्र का निरीक्षण किया
और पर्याप्त तैयारियों की सराहना की साथ ही डॉक्टर वर्तिका ने यह भी बताया कि
टीकाकरण के लिए इस केन्द्र पर रोज 100 से 200
हेल्थ केयर वर्करों को टीका लगाने का
लक्ष्य रखा गया है।
0 Response to "AIIMS में कोविड टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी, आयुष विभाग की बिल्डिंग में बना केंद्र"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.