लंबित मांगों को लेकर सड़क पर उतरे सफाई कर्मचारी, नगर निकाय मंत्री को सौंपा ज्ञापन
शनिवार, 16 जनवरी 2021
Comment
लंबित मांगों को लेकर नगर परिषद के सफाई
कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को पूरा किए जाने की मांग
की, नगर परिषद के सफाई कर्मचारी
प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और उपायुक्त के माध्यम से नगर निकाय मंत्री
अनिल विज के नाम ज्ञापन सौंपा।
कर्मचारी नेता पुरुषोत्तम दानव ने बताया
कि कोरोना काल से पहले उनकी नगर निकाय मंत्री अनिल विज से मांगों को लेकर वार्ता
हुई थी, लेकिन उनकी तबीयत खराब हो
जाने की वजह से वह बात बीच में ही अटक गई है। उन्होंने कहा कि लंबा समय बीत जाने
के बाद भी उनकी मांगे नहीं मानी जा रही। जिसके चलते सफाई कर्मचारियों में रोष है।
इसी के चलते शुक्रवार को उन्होंने शहर में
प्रदर्शन करते हुए नगर निकाय मंत्री अनिल विज के नाम ज्ञापन सौंपा है। साथ ही
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह अनिश्चितकालीन
धरने पर चले जाएंगे।
इसे भी पढ़ेंं : बर्ड फ्लू को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक, राज्यस्तरीय और जनपद स्तरीय समिति का गठन
0 Response to "लंबित मांगों को लेकर सड़क पर उतरे सफाई कर्मचारी, नगर निकाय मंत्री को सौंपा ज्ञापन"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.