सेना दिवस पर राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने बहादुर सैनिकों के प्रयासों की सराहना की
भारत आज अपना 73 वां सेना दिवस मना रहा
है। देश के सैनिकों को सम्मान देने के लिए हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सैनिकों को बधाई दी और कहा कि सशक्त, साहसी और संकल्पबद्ध सेना ने हमेशा राष्ट्र का सिर गर्व से ऊंचा
किया है।
राष्ट्रपति कोविंद ने
73वें सेना दिवस के अवसर पर कहा-भारतीय सेना के बहादुर पुरुषों और महिलाओं को
शुभकामनाएं। हम उन बहादुरों को याद करते हैं जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में
सर्वोच्च बलिदान दिया। भारत साहसी और प्रतिबद्ध सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए हमेशा आभारी रहेगा।
वहीं पीएम मोदी ने 73वें
सेना दिवस के अवसर पर ट्वीट कर कहा, ‘‘मां भारती की रक्षा में
पल-पल मुस्तैद देश के पराक्रमी सैनिकों और उनके परिजनों को सेना दिवस की हार्दिक
बधाई। हमारी सेना सशक्त, साहसी और संकल्पबद्ध है, जिसने हमेशा देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। समस्त देशवासियों की
ओर से भारतीय सेना को मेरा नमन।’’
भारतीय
सेना जिन्होंने निस्वार्थ सेवा और भाईचारे की सबसे बड़ी मिसाल कायम की है और देश
के लिए प्यार से बढ़कर कुछ भी नहीं। सेना दिवस हर साल सभी सेना कमान मुख्यालय में 15 जनवरी को मनाया जाता है।
भारतीय सेना को अपना पहला सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल केएम करियप्पा जिसे 15 जनवरी, 1949 को भारतीय सेना के कमांडर-इन-चीफ के रूप में नियुक्त किया गया था। वे पहले भारतीय थे जिन्हें कमांडर-इन-चीफ के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल सर फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की बागडोर संभाली थी।
उन्होंने ‘JAI HIND’ का नारा अपनाया
था जिसका अर्थ है 'भारत की विजय’।
इसे भी पढ़ें : देशभर में निधि समर्पण अभियान हुआ शुरू, जगह-जगह पर खोले गए कार्यालय
0 Response to "सेना दिवस पर राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने बहादुर सैनिकों के प्रयासों की सराहना की"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.