देशभर में निधि समर्पण अभियान हुआ शुरू, जगह-जगह पर खोले गए कार्यालय
शुक्रवार, 15 जनवरी 2021
Comment
धर्मनगरी अयोध्या में भव्य राम
मंदिर के निर्माण के लिए शुक्रवार से 'श्रीराम मंदिर निधि
समर्पण' अभियान शुरू हो गया है। इसके लिए बकायदा अब जगह जगह पर कार्यालय खोले गए हैं,
जहां से कार्यकर्ता अलग-अलग मोहल्ले में
टोलियों के रूप में घर-घर जाकर राम मंदिर के लिए निधि समर्पण की मांग करेंगे।
निर्माण शुरु हो चुका है, ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा
जानकारी में बताया गया है कि लोगों से राम मंदिर निर्माण में सहयोग का प्रमुख उद्देश्य
है। राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग किया जा सके इसके लिए श्री राम मंदिर ट्रस्ट
के आवाहन पर विश्व हिंदू परिषद और RSS के
कार्यकर्ताओं की टोलियां लगभग 11 करोड़
परिवारों तक जाने के लिए तैयार हैं।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के
सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निधि
समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान मकर संक्रांति से शुरू हो चुका है और 27
फरवरी तक चलेगा।
0 Response to "देशभर में निधि समर्पण अभियान हुआ शुरू, जगह-जगह पर खोले गए कार्यालय"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.