-->
UP : मेरठ के डिग्री कॉलेज में चल रहा शराब का अवैध धंधा, 100 पेटी बरामद, तीन गिरफ्तार

UP : मेरठ के डिग्री कॉलेज में चल रहा शराब का अवैध धंधा, 100 पेटी बरामद, तीन गिरफ्तार

यूपी के मेरठ में लगभग तीन साल से बंद पड़े डिग्री कॉलेज में अवैध शराब की फैक्टरी का पर्दाफाश हुआ। शराब मंसूरपुर स्थित डिस्टलरी के रैपर लगाकर सप्लाई की जाती थी। पुलिस ने मौके पर 100 पेटी शराब बरामद की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी सचिन की तलाश जारी है।

जानी थानाक्षेत्र के अंतर्गत भोला रोड स्थित पेपला गांव के पास महेंद्र प्रताप डिग्री कॉलेज तीन साल से बंद पड़ा था। बृहस्पतिवार रात मुखबिर की सूचना पर कंकरखेड़ा और जानी पुलिस ने कॉलेज में छापा मारा। जहां पर शराब की अवैध फैक्टरी चलती मिली। पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार मौके से शराब की 100 पेटियों के अलावा मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर स्थित डिस्टलरी के नाम के 20 हजार रैपर, 30 हजार पव्वे, पांच हजार लीटर शराब का घोल एक ड्रम में मिला है। शराब बनाने का अन्य सामान भी बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि बंद पड़े कॉलेज में नकली शराब बनाने का काम चल रहा था। शराब बनाने का सामान परीक्षितगढ़ और हस्तिनापुर खादर इलाके से सप्लाई हो रहा था।


बताया जा रहा है कि    
डिग्री कॉलेज में भारी मात्रा में यह शराब आगामी पंचायत चुनाव के लिए तैयार हो रही थी। पिछले दो महीने से शराब की मांग बढ़ रही थी। पंचायत चुनाव के अलावा भी गांव-गांव में शराब बेचने वालों के पास यह शराब जा रही थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों से घंटों पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि इस फैक्टरी में एक दर्जन से ज्यादा लोग शराब बनाने का काम करते थे। अब उनकी तलाश शुरू कर दी गई हैंं।


0 Response to "UP : मेरठ के डिग्री कॉलेज में चल रहा शराब का अवैध धंधा, 100 पेटी बरामद, तीन गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article