-->
Rajinikanth: उच्च रक्तचाप के चलते रजनीकांत हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती , फैंस कर रहे सलामती की दुआ

Rajinikanth: उच्च रक्तचाप के चलते रजनीकांत हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती , फैंस कर रहे सलामती की दुआ

70 वर्षीय रजनीकांत को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद उन्हें शुक्रवार की सुबह अस्पताल ले जाया गया। बीते दिनों रजनीकांत की फिल्म अन्नाथे के सेट पर सात क्रू मेंबर कोविड 19 से संक्रमित हो गए थे। रजनीकांत का भी कोविड टेस्ट करवाया गया था जो कि निगेटिव आया था। उनके रक्तचाप में उतार-चढ़ाव हो रहा था। उच्च रक्तचाप और थकावट की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Air Pollution : वायु प्रदूषण से 17 लाख लोगों ने गंवाई जान, हुआ 1.4 फीसदी GDP का नुकसान

रजनीकांत के स्वास्थ्य की जानकारी देते हए अपोलो अस्पताल ने एक बयान जारी किया है। अस्पताल ने कहा कि ‘मि. रजनीकांत को 25 दिसंबर की सुबह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह पिछले 10 दिन से हैदराबाद में एक शूटिंग कर रहे थे। सेट पर कुछ लोगों का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। 22 दिसंबर को रजनीकांत का कोविड 19 टेस्ट किया गया जो कि निगेटिव था। तब से उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रखा है और निगरानी में हैं। उनमें कोविड 19 के कोई लक्षण नहीं थे। उनके रक्तचाप में भारी उतार-चढ़ाव आया था जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे जब तक कि उनका रक्तचाप सामान्य नहीं हो जाता। हालत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।‘

फैंस को जैसे ही इस खबर की सूचना मिली हर कोई सलामती की दुआ करने लगा। 



0 Response to "Rajinikanth: उच्च रक्तचाप के चलते रजनीकांत हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती , फैंस कर रहे सलामती की दुआ"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article