Pakistani सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत चार लोगों की मौत
Pakistan में बड़ा विमान हादसा हो गया है। बचाव अभियान में लगे
पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर रात को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार पायलट,
को-पायलट और दो सैनिक सभी चार लोगों की मौत हो
गई है। पाकिस्तानी सेना ने रविवार को इसकी जानकारी दी। सेना के अनुसार यह
हेलिकॉप्टर एक सैनिक के शव को ले जा रहा था, जिसकी हिमस्खलन के कारण मौत हो गई। यह दुर्घटना एस्टोर जिले
के उत्तरी मिनीमर्ग क्षेत्र में शनिवार शाम को हुई।
ब्रिटेन में कोरोना बेकाबू, भारत ने बुलाई आपात बैठक
पाकिस्तानी सेना के अनुसार, तकनीकी कारणों से
हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पायलट का नाम सेजर एम. हुसैन, को-पायलट का नाम अयाज हुसैन है। वहीं दो सैनिक
मुहम्मद फारुख और नायक इंजमाम आलम है। बता दें कि इसी साल 22 मई को कचारी में दर्दनाक विमान दुर्घटना हो गई
थी। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया था। इस हादसे में लगभग 97
लोगों की मौत हो गई थी। यह विमान जिन्ना
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने से पहले ही
रिहायशी इलाके पर गिर गया था।
0 Response to "Pakistani सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत चार लोगों की मौत"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.