ब्वॉयफ्रेंड से मिलने घर से भागी 16 वर्षीय नाबालिग, जालिम ने मना किया तो नन्हे फरिश्ते टीम ने दिया सहारा
हालांकि बताया जा रहा है कि बिहार के मधुबनी जिले के सिमरा गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की घर से भागकर सिकंदराबाद के लिए निकली थी, लेकिन जिस लड़के से मिलने के लिए लड़की ने घर वालों को बिना बताए इतना बड़ा कदम उठाया, उस लड़के ने मुलाकात करने से ही इनकार कर दिया।
इसके बाद लड़की ट्रेन के भीतर ही रोने लगी। रांची स्टेशन तक पहुंचते-पहुंचते नाबालिग को अपने इस कदम पर पछतावा होना भी शुरू हो गया। इसके बाद रांची रेलवे स्टेशन आने पर वह उतर गई।
UP : मेरठ के डिग्री कॉलेज में चल रहा शराब का अवैध धंधा, 100 पेटी बरामद, तीन गिरफ्तार
वहीं, स्टेशन पर अकेले बैठी नाबालिग लड़की को रोते-बिलखते देख आरपीएफ रांची डिवीजन की ‘नन्हे फरिश्ते’ टीम उसके पास पहुंची और उसके रोने की वजह पूछी।
लड़की की इस दयनीय स्थिति को देखकर जवानों ने उसे तुरंत सही सलामत रेलवे लाइन रांची को हवाले कर दिया। इसके बाद लड़की के परिजनों को फोन किया गया और उन्हें बताया गया कि नाबालिग रांची रेलवे स्टेशन पर है।
0 Response to "ब्वॉयफ्रेंड से मिलने घर से भागी 16 वर्षीय नाबालिग, जालिम ने मना किया तो नन्हे फरिश्ते टीम ने दिया सहारा"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.