-->
फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है लोगों की प्रतिक्रिया ?

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है लोगों की प्रतिक्रिया ?

 

सरकारी तेल कंपनियों ने एक दिन की राहत के बाद आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढोतरी कर दी है। आज पेट्रोल की कीमत भी 28 से 29 पैसे तक बढ़ी है। वहीं डीजल की कीमत 26 से 30 पैसे तक बढ़ी है। आपको बता दें कि एक महीने में 28वीं बार बढ़ोतरी के बाद देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों नई ऊंचाई पर जा पहुंची।

न्यूज डेली 24 ने जब लोगों से बात की तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकार पूरी तरह से विफल है। वहीं एक बुजुर्ग ने कहा जब नेपाल और अन्य देशों में पेट्रोल और डीजल इतना सस्ता है तो भारत में आखिर इतनी महंगाई का कारण क्या है। साथ ही कुछ विद्यार्थियों ने बताया कि हमारी पॉकेट मनी पहले ही मां-बाप की कमाई खत्म होने से उसकी कटौती हो चुकी है। लेकिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से हमें स्कूल और कॉलेज जाने में भारी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। हम लोग एक दूसरे से बाइक शेयर कर कर जाते हैं।


0 Response to "फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है लोगों की प्रतिक्रिया ?"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article