Farmers protest: किसानों का विरोध प्रदर्शन देखते हुए दिल्ली की सीमाएं बंंद, ट्रैफ़िक हुआ डायवर्ट, जाने कौनसा मार्ग है उचित
दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के यात्रियों को लामपुर सफियाबाद, पल्ला, और सिंघू स्कूल टोल टैक्स सीमाओं के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग लेने की सलाह दी है। मुकरबा और जीटीके रोड से हरियाणा का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। यात्रियों को बाहरी रिंग रोड, जीटीके रोड और एनएच -44 से बचने की सलाह दी गई है।
हालाकिं बाईक चालक दोनों राज्यों के बीच दिल्ली-गुड़गांव और दिल्ली-फरीदाबाद मार्ग भी ले सकते हैं।
किसान नेता शुक्रवार को केंद्र के साथ वार्ता का एक और दौर आयोजित करेंगे। इससे पहले हजारों किसानों ने गुरुवार कोअपने नियोजित मार्च के रूप में दिल्ली के पास एक ट्रैक्टर रैली निकाल प्रदर्शन किया उनका मानना है कि अगर सरकार कानूनों को खत्म करने की उनकी मांगों को स्वीकार नहीं करती है, तो गणतंत्र दिवस पर इस प्रकार की रैली का आयोजन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : दिल्ली में बिना ड्राइवर दौड़ी मेट्रो, PM मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
0 Response to " Farmers protest: किसानों का विरोध प्रदर्शन देखते हुए दिल्ली की सीमाएं बंंद, ट्रैफ़िक हुआ डायवर्ट, जाने कौनसा मार्ग है उचित"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.