महाराष्ट्र की दर्दनाक घटना अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 10 नवजात की जिंदा जल कर मौत
शनिवार, 9 जनवरी 2021
Comment
महाराष्ट्र के भंडारा में एक सरकारी अस्पताल में आग लगने से दस नवजात बच्चों की मौत हो गई है। बच्चों को वार्ड में रखा गया था। देर रात जब अचानक एक नर्स को इस वार्ड से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया तो इस हादसे के बारे में पता चला हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
बता दें कि ये पूरा मामला महाराष्ट्र के भंडारा जिले का है। जहां जिला अस्पताल में देर रात शॉर्ट सर्किट की वजह से सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट में आग लग गई. इस वार्ड में कुल 17 बच्चे थे, धुआं निकलते देख नर्स और अस्पताल के लोग दौड़कर वार्ड पहुंचे लेकिन तब तक 10 नवजात बच्चों की मौत हो चुकी थी हम आपको बता दें कि इस वार्ड में उन्हीं बच्चों को रखा जाता है जिनकी हालत काफी नाजुक होती है और जिनका वजन भी बेहद कम होता है, वहीं दूसरी ओर नवजात बच्चों की इस दर्दनाक मौत के बाद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। लोग आग लगने की घटना की जांच किये जाने की मांग कर रहे हैं साथ ही कई लोग इसे अस्पताल की लापरवाही का नाम दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Farmers protest: किसानों का विरोध प्रदर्शन देखते हुए दिल्ली की सीमाएं बंंद, ट्रैफ़िक हुआ डायवर्ट, जाने कौनसा मार्ग है उचित
0 Response to "महाराष्ट्र की दर्दनाक घटना अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 10 नवजात की जिंदा जल कर मौत"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.