दिल्ली : क्राइम सीरियल देख नाबालिगों ने बनाई फिरौती की योजना, फिर गला घोट मासूम की हत्या
रविवार, 10 जनवरी 2021
Comment
उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में दो नाबालिगों ने फिरौती के लिए अपने दोस्त की गला घोटकर हत्या कर दी। 12 और 17 वर्ष के आरोपियों ने हत्या की वारदात को इलाके के एक धार्मिक स्थल में अंजाम दिया और 10 वर्षीय फरहान के शव को दूसरी मंजिल पर मलबे में छिपा दिया। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने शुक्रवार देर रात शव को धार्मिक स्थल से बरामद कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मृतक फरहान परिवार के साथ खजूरी खास की श्रीराम कॉलोनी में रहता था। परिवार में पिता शमीम, मां फरजाना, बड़ा भाई अरसलान और तीन बहनें हैं। शमीम घर में ही जूते बनाने की फैक्टरी चलाते हैं। वहीं फरहान पांचवीं कक्षा का छात्र था। इसके साथ ही वह एक धार्मिक स्थल में भी पढ़ाई करने जाता था।
जब कुछ घंटे बाद उनके पास फोन आया कि फरहान पढ़ाई करने नहीं आया है। शमीम तुरंत घर से निकलें और फरहान की तलाश करने लगे। देर रात तक फरहान के बारे में पता नहीं चला तो खजूरी खास थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी। पुलिस ने धार्मिक स्थल में मौजूद कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। वहीं दूसरी तरफ घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। सीसीटीवी फुटेज में गुरुवार शाम फरहान धार्मिक स्थल में जाते हुए दिखाई दिया लेकिन बाहर निकलते हुए नजर नहीं आ रहा था।
क्राइम सीरियल देखकर बनाई योजना
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्हें लग रहा था कि फरहान के पिता के पास अधिक रुपये हैं। अगर वह फरहान को अगवा कर उसके पिता से फिरौती मांगेंगे तो उन्हें काफी रुपये मिल जाएंगे। दोनों ने टीवी पर एक क्राइम सीरियल देखकर अगवा और हत्या करने की योजना बनाई।
इसे भी पढ़ें : डार्क वेब पर 10 करोड़ डेबिट-क्रेडिट कार्ड मालिकों का डाटा लीक, मैसेजिंग एप्लीकेशंस का इस्तेमाल कर हो रही बिक्री
0 Response to "दिल्ली : क्राइम सीरियल देख नाबालिगों ने बनाई फिरौती की योजना, फिर गला घोट मासूम की हत्या "
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.