CBSE ने SC में दाखिल किया नया हलफनामा, 31 जुलाई को 12वीं का रिजल्ट करेंगे घोषित
सोमवार, 21 जून 2021
Comment
CBSE ने सुप्रीम कोर्ट में नया हलफनामा दाखिल किया है। बता दें कि 31 जुलाई को 12वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे। साथ ही रिजल्ट से जुड़े विवाद समिति को भेजे जाएंगे। वैकल्पिक परीक्षा के लिए पंजीकरण की ऑनलाइन सुविधा होगी। वैकल्पिक परीक्षा 15 अगस्त-15 सितंबर के बीच हो सकती है।
CBSE की 12वीं की परीक्षा मामले में SC ने कहा कि वो CBSE की योजना और छात्रों की ओर से दाखिल फिजिकल इम्तिहान की याचिका का बिंदुवार अध्ययन करेगा। याचिकाकर्ता यूपी पेरेंट्स एसोसिएशन की ओर से सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि इच्छुक छात्रों को डबल मास्क के साथ इम्तिहान देने की इजाजत मिलनी चाहिए।
यह भी देखें : PM मोदी ने देशवासियों को दी बड़ी सौगात, आज देशभर में चलाया गया मेघा वैक्सीनेशन अभियान
0 Response to "CBSE ने SC में दाखिल किया नया हलफनामा, 31 जुलाई को 12वीं का रिजल्ट करेंगे घोषित"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.