16 January से कोविड-19 टीकाकरण अभियान होगा शुरू
मंगलवार, 12 जनवरी 2021
Comment
कोरोना महामारी के बीच देश में 16
जनवरी से कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू होगा।
इसके मद्देनजर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पुणे स्थित संस्थान से कोविशील्ड
वैक्सीन को अलग –अलग जगहो पर भेजने का काम आज से शुरु हो चुका है।
आज सुबह सीरम इंस्टीट्यूट से कोविशील्ड वैक्सीन
के बॉक्स को पुणे एयरपोर्ट ले जाने के लिए तीन कंटेनर ट्रकों को बुलाया गया। इन
ट्रकों में वैक्सीन को तीन डिग्री तापमान में रखकर पुणे एयरपोर्ट पहुंचाया गया,
जहां से कुल 8 उड़ानें कोविशील्ड वैक्सीन को 13
अलग–अलग स्थानों पर ले जाएंगी।
इसे भी पढ़ें : आयुष्मान भारत योजना के लाभ से वंचित लाभार्थी, कम लोग उठा पा रहे हैं लाभ
0 Response to "16 January से कोविड-19 टीकाकरण अभियान होगा शुरू"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.