-->
दो शादी सुदा महिलाएं प्रेमियों के साथ हुई रफूचक्कर

दो शादी सुदा महिलाएं प्रेमियों के साथ हुई रफूचक्कर



अलग अलग मामलों में दो विवाहित महिलाएं प्रेमियों के साथ भाग गई। पीड़ित परिजनों ने मामले की सूचना थाने में देकर विवाहिताओं की सकुशल खोजने  की गुहार लगाई है। कोतवाली क्षेत्र के निवासी ने पुलिस को बताया कि उसकी विवाहित बहन मायके आई थी। वही रिश्तेदारी के ही एक युवक मलखान थाना कोंच ने उसकी बहन को बहला फुसला लिया। मायके आने के बाद मोबाइल पर दोनों के बीच बात हुई। बुधवार रात मलखान घर आया उसकी बहन को अपने साथ भगा ले गया। पीड़ित भाई का आरोप है कि बहन घर में रखे 50 हजार रुपये भी अपने साथ ले गई है। 

वही, एक दूसरे मामले में ससुर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पुत्रवधू को रेंढ़र थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित उसके मायके से लेने के लिए गया था। जब वह पुत्रवधू को लेकर वापस लौट रहा था तो देवनगर चैराहे पर उन्हें बस को बदलना पड़ा। जब वह बस से उतरकर सामान उतारने लगा तभी एक युवक राजेश वहां आया और उनकी पुत्रवधू को बहला कर अपने साथ दो बच्चों और जेवरात के साथ ले गया। काफी तलाश करने के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चला। पीड़ित परिजनों ने पुलिस से विवाहिताओं की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस विवाहिताओं की तलाश कर रही है।

0 Response to "दो शादी सुदा महिलाएं प्रेमियों के साथ हुई रफूचक्कर"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article