-->
दिल्ली के ASI ने PCR वैन में खुद को मारी गोली

दिल्ली के ASI ने PCR वैन में खुद को मारी गोली

दिल्ली में वारदातों के बीच एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि आज सुबह पुलिस के एक जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस की मानें तो पश्चिमी दिल्ली के जखीरा फ्लाईओवर के पास PCR  में तैनात पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारी है। इस घटना में पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। मृतक पुलिसकर्मी की उम्र करीब 50 साल की बताई जा रही है। वहीं जिस वक्त पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारी उस समय PCR वैन में कोई नहीं था।

पुलिस के अनुसार, इस खुदकुशी करने वाला पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस में ASI थे। घटना के वक्त ये पुलिसकर्मी PCR वैन के अंदर बैठा हुआ था। जबकि PCR वैन के दूसरे स्टाफ थोड़ी दूरी पर थे। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर जब पुलिसकर्मी PCR  वैन के पास पहुंचे तो वे चौक गए। ASI खून से लथपथ थे। ऐसे में फौरन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं दिल्ली पुलिस इस घटना की सभी एंगल से जांच कर रही है।


यह भी पढ़ें :  कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का संग्राम जारी, 4 एकड़ गेहूं की फसल नष्ट कर जताया विरोध  

0 Response to "दिल्ली के ASI ने PCR वैन में खुद को मारी गोली"

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article