जिम संचालकों ने सौंपा ज्ञापन, सरकार से की राहत देने की मांग
बुधवार, 9 जून 2021
Comment
हरियाणा प्रदेश में
लॉकडाउन के बाद अब सरकार ने प्रदेश को आनलॉक किए जाने की प्रक्रिया शुरू करते हुए
कई दुकानदारों व रेस्टोरेंट संचालकों को राहत दी है। इसी के चलते अंबाला के जिम
संचालकों ने डीसी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और जिम संचालकों को भी राहत दिए जाने
की मांग उठाई।
जिम संचालकों ने कहा कि
हम सभी पर भी परिवार की जिम्मेदारी है और जिम बंद होने के कारण वह आर्थिक तंगी से
गुजर रहे हैं। डीसी के माध्यम से सरकार के नाम दिए गए ज्ञापन में जिम संचालकों ने
मांग की कि जैसे बाजार को खोला गया है उसी तरह जिम संचालकों को भी राहत दी जाए।
यह भी देखें : लग्जरी सुविधा के नाम पर निजी बस संचालक प्रवासियों से वसूल रहे मनमाना किराया
0 Response to "जिम संचालकों ने सौंपा ज्ञापन, सरकार से की राहत देने की मांग"
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.